K.D. Shorey Death: रणवीर शौरी के पिता और मशहूर फिल्ममेकर का निधन, हिंदी सिनेमा जगत में दौड़ी शोक की लहर

K.D. Shorey Death: रणवीर शौरी के पिता और मशहूर फिल्ममेकर का निधन, हिंदी सिनेमा जगत में दौड़ी शोक की लहर

शुक्रवार देर रात को हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के दिग्गज कलाकारों (Legendary Artists) में से एक अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) पर दुखो का पहाड़ टूट गया। आपको बता दें, बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) की शान, मशहूर फिल्ममेकर (Famous Filmmaker) और रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी (Krishna Dev Shorey) का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक इमोशनल पोस्ट (Emotional Post) के जरिये दी।

रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) से अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र में अपने बच्चों और पोते-पोतियों को छोड़कर चले गए हैं। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्त्रोत खो दिया है।"

केडी शौरी ने 1970 से 80 के दशक तक कई फिल्मे बनाई जिसमे जिंदा दिल और बदनाम जैसी हिंदी फिल्मों (Hindi Movies) में निर्माता के रूप में काम किया। सिर से पिता का साया उठने पर रणवीर शौरी भावुक हो उठे। रणवीर शौरी की पोस्ट के जरिये तमाम हस्तियां (All Celebrities) केडी शौरी (KD Shorey) को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही।

हेमलता बिष्ट